पेरू में लीमा से अमेजन जा रही बस एंडीज में राजमार्ग पर पलटी, कम से कम 18 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

पेरू में लीमा से अमेजन क्षेत्र जा रही एक बस एंडीज पर्वतमाला में एक राजमार्ग पर पलट गई जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित वीडियो में बस दो हिस्सों में टूटी दिख रही है और अग्निशमन विभाग एवं पुलिसकर्मी घायलों को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले तीन जनवरी को भी एक बस नदी में गिर गई थी।

इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग घायल हो गए थे। अटॉर्नी जनरल कार्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चालकों द्वारा लापरवाही और अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाना पेरू में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया