इंदौर के निकट नासिक जा रही बस में लगी आग, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के निकट आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम एक निजी बस के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से उसमें आग लग गई जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, हमें रात करीब आठ बजे दमकल विभाग से फोन आया। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। उन्होंने कहा कि आग लगने से पहले बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई थी, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद लोग उसमें से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाया गया और फिर रास्ते को वाहनों के सुगम परिचालन के लिए साफ कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद