By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2025
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार को एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 यात्री सवार थे और वे एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी सोलन और बिलासपुर जिले की सीमा पर लुहारघाट के निकट जोबी गांव में यह दुर्घटना हुई।