मध्य प्रदेश महाराष्ट्र के बीच बस सर्विस बंद, बिजली विभाग ऑनलाइन लेगा बिल भुगतान

By दिनेश शुक्ल | Mar 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की भयावह स्थिति सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर रोक लगाने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने का निर्णय किया है। गुरुवार देर शाम मध्य प्रदेश शासन के फैसले के मुताबिक, 21 से 31 मार्च तक महाराष्ट्र से आने -जाने वाली यात्री बसों का परिवहन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें: ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित ट्राले ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

इस दौरान मध्य प्रदेश की यात्री बसों का महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश और महाराष्ट्र की यात्री बसों का मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश बंद रहेगा। राज्य के परिवहन विभाग ने भी  इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 1 अप्रैल से बिजली भुगतान के लिए कैश काउंटर सुविधा को बंद किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ये फैसला लिया है। अब  बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। 

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग