Bus Fell In Narmada River | दुर्घटनाग्रस्त हुई बस दस साल से अधिक पुरानी, जल्द खत्म हो रहा था फिटनेस प्रमाणपत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

मुंबई। मध्य प्रदेश में सोमवार को दुर्घटना का शिकार हुई महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस दस साल से अधिक पुरानी थी और इसका फिटनेस प्रमाणपत्र अगले दस दिनों में समाप्त होने वाला था। सड़क परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मालूम हो कि मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार को एमएसआरटीसी की एक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी थी, जिससे उसमें सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने पंजाब उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप, पीएम शरीफ को करारा झटका

फिटनेस प्रमाणपत्र दर्शाता है कि वाहन सड़क पर चलाने योग्य है या नहीं। अधिकारी के अनुसार, बस का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा वैध था। एमएसआरटीसी ने बताया कि बस चंद्रकांत एकनाथ पाटिल चला रहे थे और प्रकाश श्रवण चौधरी इसके कंडक्टर थे। एमएसआरटीसी के जन संपर्क विभाग के अनुसार, नागरिकों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है और वे 022-23023940 पर फोन कर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट