क्या दिल्ली सरकार विश्वविद्यालयों और कॉलेज में भी शुरू करेगी Business Blasters प्रोग्राम, क्या बोले सीएम केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम को विश्वविद्यालयों और कॉलेज में भी शुरू किया जाना चाहिए ताकि स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद भी छात्रों के उद्यमशील विचारों में कोई बाधा नहीं आए। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को व्यापार संबंधी विचार (बिजनेस आइडियाज) सामने लाने के लिए दो हजार रुपए दिए जाते हैं। केजरीवाल ने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकारी स्कूलों के छात्रों ने अब तक 52,000 करोबारी विचार पेश किए हैं। मेरा मानना है कि बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम स्कूल और कॉलेज में भी शुरू किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा,‘‘ यह सुनिश्चित करेगा की जब वे कॉलेज अथवा विश्वविद्यालयों में जाए तो उनके विचारों को कोई झटका नहीं लगे।

प्रमुख खबरें

MI vs KKR: मैदान में उतरते ही इतिहास रच देगी मुंबई इंडियंस, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी

Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर Social Media छोड़ने को मजबूर हुईं Aneet Padda की बहन Reet

West Asia Crisis के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन, देश में Petrol-Diesel का भरपूर स्टॉक, अफवाहों से बचें

IPL 2026: RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड