बिहार के मुजफ्फरपुुर में सनसनीखेज वारदात, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने व्यापारी पर चलाई अंधाधुंध गोलियां
By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020
मुजफ्फरपुर।
बिहार के
मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को 30 वर्षीय एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के राघई पुल के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने योगेंद्र कुमार पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तक हुई जब वह अपनी भतीजी की शादी में भाग लेने के बाद पटना जा रहे थे। कुमार पूर्वी चंपारण जिले के नाका देर्मा गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।