Manohar Lal Khattar Birthday: RSS के प्रचारक से Haryana के CM तक, जानिए क्यों आजीवन कुंवारे रहे मनोहर लाल खट्टर

By अनन्या मिश्रा | May 05, 2026

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज यानी की 05 मई को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर का शुरुआती जीवन और राजनीतिक जीवन दोनों ही कमाल के रहे हैं। वह उन भारतीय राजनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने शादी नहीं की और आजीवन शादी न करने की शपथ ली है। इसके अलावा खट्टर हरियाणा की राजनीति के पहले गैर जाट मुख्यमंत्री रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मनोहर लाल खट्टर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की फिर इसी दौरान वह संघ से जुड़ गए। साल 1977 में जब खट्टर 24 साल के थे, तो उन्होंने आरएसएस की सदस्यता ले ली। वहीं 27 साल की उम्र तक मनोहर लाल खट्टर को संघ के प्रचारक के रूप में खूब ख्याति मिली। संघ की प्रमुखता के कारण उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला लिया। वह लगातार 14 सालों तक संघ के लिए काम करते रहे।

सियासी सफर

फिर साल 1994 में मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान खट्टर को हरियाणा भाजपा का महासचिव बनाया गया। संघ और बीजेपी के लिए सालों तक काम करने के बाद साल 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान हरियाणा में जाटों के दिग्गज नेता माने जाने वाले भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार थी। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार खट्टर ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को राज्य में जीत मिली और मनोहर लाल खट्टर ने हुड्डा को हराकर अपनी सरकार बनाई। इसके बाद उनको राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर ने नेतृत्व में फिर जीत हासिल की। इसके बाद वह दोबारा हरियाणा के सीएम बने। वहीं साल 2024 से मनोहर लाल खट्टर 19वें विद्युत मंत्री और चौथे आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Government Formation | बहुमत से 10 कदम दूर विजय की TVK, सरकार बनाने के लिए गवर्नर से मांगा समय

गुंडे घुसे, मुझे पीटा, भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

Met Gala 2026 | Karan Johar ने Raja Ravi Varma से प्रेरित जैकेट पहनी, मनीष मल्होत्रा ​​का पहला लुक भी सामने आया

TMC 24 घंटे में खत्म हो जाएगी: बंगाल फतह के बाद Suvendu Adhikari की खुली चेतावनी, Mamata Banerjee के गढ़ में भी बड़ी सेंध