गांधी के नाम पर कई लोगों ने सत्ता प्राप्त की, लेकिन काशी में उनका सपना पहली बार पूरा हुआ: योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2021

वाराणसी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर कई लोगों ने सत्ता प्राप्त की होगी, लेकिन काशी विश्वनाथ धाम के उनके (गांधी के) सपने को साकार करने का कार्य पहली बार देखने को मिल रहा है। योगी ने वाराणसी में श्री काशी विश्‍वनाथ धाम के नये स्वरूप के लोकार्पण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए यह कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, आज बाबा विश्‍वनाथ धाम एक नये रूप में, नये कलेवर में (आपके) सामने है और महात्मा गांधी की उस पीड़ा को दूर करने का भी एक माध्‍यम बना है जो आज से सौ वर्ष पहले इसी काशी में आकर उन्होंने यहां की तंग गलियों और गंदगी को देखकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया था।

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले यूपी में अकेले पड़े असदुद्दीन ओवैसी, जानें अब क्या होगा AIMIM का आगे का प्लान?

उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण में इंदौर की महारानी अहिल्‍या बाई होल्‍कर और महाराजा रणजीत सिंह द्वारा दिये गये योगदान का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी