Butt Acne problem: क्यों निकलते हैं Hips पर पिम्पल्स, क्या है कारण और सावधानियां

By सूर्या मिश्रा | Dec 15, 2022

हिप्स में डार्क स्पॉट या पिम्पल्स आमतौर पर सामान्य समस्या है। यह देखने में भद्दे लगते हैं और समय पर इलाज नहीं करने पर काफी दर्दनाक हो जाते हैं। जिन लोगो को यह समस्या हो चुकी है उन्हें पता है हिप्स पिम्पल्स के दाग जल्दी से रिमूव नहीं होते हैं। कभी-कभी इनमे पस भर जाता है जो जल्दी ठीक नहीं होते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं  हिप्स पर मुंहासे क्यों होते हैं और इनको किस तरह से दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Cough: सीने में जमा कफ को दूर करने के आसान उपाय

रोम छिद्र ब्लॉक होना
अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपके फेस पर पिम्पल्स हैं तो आपको बट पिम्पल्स की परेशानी हो सकती है । स्किन पर बहुत ज्यादा ऑयल आपके रोम छिद्रो को बंद कर देता है जिससे स्किन सांस नहीं ले पाती और बट इन्फेक्शन्स हो जाता है।

हेयर फॉलिकल ब्लॉक होना

बहुत टाइट कपड़े स्किन से रगड़ करते हैं जिससे रोयें टूटते हैं जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। टाइट कपड़ो की वजह से पसीना नहीं सूख पाता और यह पसीना हेयर फॉलिकल को ब्लॉक करता है जो बट पिम्पल्स का कारण हो जाता है। 

 
बट पिम्पल्स के लिए प्रीकॉशन्स

नहाने के लिए एंटी बैक्टीरयल सोप का इस्तेमाल करें। अगर आप केमिकल युक्त रिमूवर यूज करते हैं तो लेजर ट्राई करें।  क्योकि केमिकल वाले रिमूवर भी बट एक्ने का कारण हो सकते है। यह बट डार्कनेस को भी बढ़ावा देते है।

टाइट कपड़े आपको बट पिम्पल्स की परेशानी दे सकते हैं। ढीले कपड़े पहनें जिससे स्किन सांस ले सके और पसीना आसानी से सूख जाये।

गरम पानी में नमक मिलाएं इसमें एक तौलिया भिगोकर बट के प्रभावित जगह पर सिकाई करें आपको आराम मिलेगा।

अगर आपको बट पिम्पल्स की समस्या है तो आप नींबू के रस की कुछ बूंदे बट पर लगाएं।

नहाते समय बट को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करें लेकिन बहुत ज्यादा रगड़े  नहीं। यह ज्यादा हार्मफुल हो सकते है।

कभी भी गीले कपड़े नहीं पहनें यह स्किन इंफेक्शन का कारण हो सकते है। नहाने के बाद अच्छी तरह से खुद को सूखाने के बाद ही कपड़े पहनें।

प्रमुख खबरें

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी

कच्चे तेल की महा-उछाल: ₹10,888 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा भाव, पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य ने बढ़ाई चिंता

Udhayanidhi Stalin का BJP पर बड़ा हमला, बोले- Puducherry बनी जनविरोधी नीतियों की Laboratory