Doctor की सलाह: गर्मी में रोज पिएं छाछ, पेट की इन 5 गंभीर समस्याओं से मिलेगी राहत

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 23, 2026

समर सीजन में कुछ हल्का खाने का और ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक मिल जाए, तो मजा आ जाता है। असल में छाछ सिर्फ एक ट्रेडिशनल ड्रिंक नहीं बल्कि एक सुपरड्रिंक है, जो गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा सेवन की जाती है और यह शरीर को स्वस्थ रखती है। 

छाछ के फायदे

जब गर्मियों में तापमान बढ़ता है और हीटस्ट्रोक के कारण डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं काफी देखने को मिलती है। इस दौरान ब्लोटिंग, एसिडिटी, पाचन गड़बड़ होना और थकान जैसी तकलीफें लेकर भी लोग अस्पताल तक पहुंच जाते हैं। आइए आपको छाछ पीने के फायदे बताते हैं-

 गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

इस मौसम में गल्ट संबंधित कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। रिसर्च के अनुसार, गर्मी के कारण आपकी आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है और लैक्टोबैसिस जैसे अच्छे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं। माना जाता है कि छाछ पीना आपके गट के लिए काफी बेहतर होता है और यह एक स्टेबलाइजर की तरह काम करता है। दरअसल, छाछ में मौजूद जीवित लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया भरपूर होता है। यह सक्रिय रुप से हानिकारक स्ट्रेस से लड़ते हैं और आपके पेट को अधिक प्रोटेक्टिव म्यूकस बनाने का संकेत देते हैं। इसलिए गर्मियों में अपनी गट को नेचुरल शील्ड प्रदान करने के लिए छाछ सेवन जरुर करें।

एसिड रिफ्लक्स को नियंत्रित करती है छाछ

छाछ का सेवन केवल पाचन को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण पेट में बनने वाले अतिरिक्त अम्ल को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा, छाछ पाचन प्रक्रिया को सक्रिय बनाकर पेट से भोजन को समय पर आगे बढ़ाने में मदद करती है। जब भोजन लंबे समय तक पेट में नहीं ठहरता और आसानी से आंतों तक पहुंच जाता है, तो अम्ल के वापस भोजन नली की ओर आने की आशंका काफी कम हो जाती है।

शरीर हाइड्रेट रहता है

समर सीजन में हाइड्रेटेड रहना काफी जरुरी होता है। हालांकि, सिर्फ बार-बार पानी पीना शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट नहीं कर सकता है। ऐसे में आप छाछ पी सकते हैं, जो सादे पानी से बेहतर हाइड्रेशन देती है। क्योंकि इसमें व्हे प्रोटीन के साथ-साथ सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम का सही मिश्रण होता है। जो कि शरीर को कोशिकाओं तक पानी पहुंचाने में मदद करता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

इतना ही नहीं, छाछ लिवर के हेल्थ को भी सपोर्ट करती है। छाछ MFGM (मिल्क फैट ग्लोब्यूल मेम्ब्रेन)नामक तत्व पाया जाता है। यह हेल्दी फैट्स का पावरहाउस होता है। एक अध्ययन में पता चला है कि विशेष फैट्स 'फैटी लिवर' के मार्कर्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में नियमित छाछ को पीना लिवर को सुरक्षा देने वाला प्रभाव प्रदान कर सकता है। 

आतंरिक सूजन कम होती है

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अक्सर गर्मी में आंतों की परत कमजोर हो जाती है, जिससे छोटे बैक्टीरियल टॉक्सिन्स आपके ब्लडस्ट्रीम में लीक हो सकते हैं और सीधे लिवर तक पहुंच सकते हैं, जिससे लो-ग्रेड इफ्लेमेशन की शिकायत हो सकती है। यही कारण है कि हमे अक्सर गर्मी में सुस्ती और भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में छाछ पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और हेल्दी एसिड आंतों की कोशिकाओं के लिए फ्यूल का काम करते हैं और गट लाइनिंग में बने गैप्स को सील करने और शरीर में सूजन पैदा करने वाले कारकों को कम करने में मदद करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना