बक्सर टू महाकुंभ: ट्रेंन फुल, सड़कों पर ट्रैफिक जाम, जुगाड़ की नाव से गंगा स्नान करने पहुंचे 7 लोग

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2025

आस्था के इस महापर्व में डुबकी लगाने बक्सर के युवाओं ने गजब कारनामा कर दिया है। बक्सर के कम्हरिया के सात युवाओं ने नाव के सहारे गंगा में बक्सर से प्रयागराज के सफर को तय किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब वायरल है। दरअसल, बिहार के बक्सर के सात लोगों के एक समूह ने परिवहन के साधन के रूप में नाव का उपयोग करके महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज तक 550 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। दो दिनों में दूरी तय करने की उनकी यात्रा की सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हुई क्योंकि उनकी नाव की सवारी का एक वीडियो वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें: मन्दिरों एवं धर्म-स्थलों में वीआईपी संस्कृति समाप्त हो

समूह 11 फरवरी को बक्सर से रवाना हुआ, और 13 फरवरी की सुबह प्रयागराज में संगम में पवित्र डुबकी लगाने में कामयाब रहा। पूरी यात्रा की लागत लगभग 20,000 रुपये थी, जिसमें पेट्रोल, भोजन और आवश्यक प्रावधान शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?