कम पैसों में सजाना चाहते हैं कमरा तो खरीदें ये बजट फ्रेंडली डेकॉर आइटम्स

By प्रिया मिश्रा | May 07, 2022

हर कोई चाहता है कि वह अपना घर ऐसे सजाए कि लोग देखते रह जाएं। अक्सर लोग घर सजाने के लिए महंगे डेकोरेटिव आइटम्स और शोपीस खरीदते हैं। लेकिन आप बिना कम बजट में भी अपना आशियाना सजा सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको कुछ पॉकेट-फ्रेंडली होम डेकॉर आइडियाज बताने जा रहे हैं - 

इसे भी पढ़ें: एनीमल शेप्ड प्लांटर में उगाएं पौधे, गार्डन को मिलेगा यूनीक और अट्रैक्टिव लुक

वॉल पेंटिंग से लगाएं दीवार पर चार चाँद 

अगर आप अपने घर को मिनिमल तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं तो वॉल पेंटिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप अपने घर की दीवार पर सिंपल सी वॉल पेंटिंग लगाकर भी घर को क्लासी लुक दे सकते हैं। बाजार में कई डिजाइन और शेप्स वाली वॉल पेंटिंग आती हैं। आप अपने होम डेकॉर के लिए ऐसी ही एक पेंटिंग चुन सकती हैं।

कुशन से बढ़ेगी कमरे की खूबसूरती 

अगर आप कम पैसों में घर को सजाना चाहती हैं तो अपने प्लेन सोफे पर रंग बिरंगे कुशन रख कर देखिए। इससे आपके कमरे की खूबसूरती मिनटों में बढ़ जाएगी। बाजार में अलग-अलग प्रिंट और आकार के कुशन मिलते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कुशन खरीद सकती हैं। सोफे पर रखे कुशन से आपके कमरे की ख़बसूरती में सहार चाँद लग जाएंगे।  


कार्पेट से सजाएँ घर 

आप चाहें तो कार्पेट का इस्तेमाल करके भी अपने घर को सजा सकती हैं। घर के ड्राइंग रूम और बेडरूम में कार्पेट बिछा कर आप कमरे को और ज़्यादा सुंदर बना सकती हैं। अगर आपके घर में पहले से ही कार्पेट रखे हों तो आप उनकी जगह बदल कर कमरे को फ्रेश लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप बेडरूम का कार्पेट ड्राइंग रूम में और ड्राइंग रूम का कार्पेट बेडरूम में बिछा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये छोटे-छोटे किचन हैक्स बना सकते हैं आपके काम को आसान, आज ही आजमाएं

घर में लगाएँ कलरफुल लाइट्स 

घर को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइट्स का इस्तेमाल ना सिर्फ घर को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है बल्कि  इसका असर हमारे मूड पर भी होता है। रंग-बिरंगी लाइट्स लगाकर आप अपने कमरे को फंकी लुक दे सकते हैं। वहीं, दिवाली और क्रिसमस पर इस्तेमाल होने वाली फेयरी लाइट्स से आप अपने कमरे को मैजिकल लुक दे सकते हैं। 

मिरर से सजाएं घर 

आजकल मार्किट में तरह-तरह के डिज़ाइन और फ्रेम्ड मिरर (आईना) मिलते हैं। ये ज़्यादा महंगे भी नहीं होते देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। कमरे में अच्छी लाइटिंग और फ्रेम्ड मिरर से आप अपने घर की सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक