धनतेरस पर सोना-चाँदी नहीं बल्कि कम पैसों में खरीदें ये चीज़ें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

By प्रिया मिश्रा | Oct 31, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा का विधान है। इसके अलावा धनतेरस के दिन मृत्‍यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, अगर आप धनतेरस पर सोना-चाँदी या कोई मूल्यवान वस्तु नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप कम पैसों में कई अन्य चीज़ें भी खरीद सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार इन चीज़ों की खरीददारी से घर में लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर कौन सी चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है-

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन पान के पत्ते खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पान के पत्तों में देवताओं का वास होता है इसलिए धनतेरस के दिन पान के पत्ते जरूर खरीदें। पान के पत्तों की पूजा से देवता प्रसन्न होते हैं इसलिए पान के पत्तों को पूजा में जरूर शामिल करें।

धार्मिक कार्यों के लिए सुपारी को बहुत शुभ माना जाता है। इसे वरूण, यम, इंद्र और ब्रह्मदेव का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन सुपारी खरीद कर उसकी पूजा करें। पूजा के बाद सुपारी को तिजोरी में रख दें। इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। साबूत धनिया खरीद कर उसे अच्छे से साफ कर लें फिर लक्ष्मी जी और धन्वंतरि भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। पूजा के बाद धनिया के कुछ बीज गमले में लगा दें और बाकी को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीज़ें वरना हो जाएंगे कंगाल

मान्‍यता है कि भगवान धन्‍वंतर‍ि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर जन्‍मे थे।  इसलिए धनतेरस के दिन पानी भरने वाला बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। 

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।  माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर से दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है।  

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य या रुद्राक्ष की माला खरीदना शुभ माना जाता है। 

धनतेरस के दिन खील-बताशे खरीदना शुभ माना जाता है। बताशे लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय हैं इसलिए महालक्ष्मी की पूजा में बताशे को जरूर शामिल करें। धनतरेस और दीवाली की पूजा में लक्ष्मी जी को भोग बताशे का भोग लगाएं इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर