वर्ल्ड बैंडमिंटन कैलेंडर की हुई घोषणा, 11मई से होगा इंडिया ओपन टूर्नामेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

नयी दिल्ली। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने आगामी साल के लिए नया कैलेंडर जारी किया है जिसमें इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट तोक्यो ओलंपिक के लिए आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा और इसका आयोजन 11 से 16 मई तक किया जाएगा। तोक्यो खेलों के लिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय अगले साल से दोबारा शुरू होगा और पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्विस ओपन होगा जो दो से सात मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद नौ से 14 मार्च तक जर्मन ओपन होगा। चार लाख डॉलर इनामी इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के लिए अंक हासिल करने वाली 17 प्रतियोगिताओं में से आखिरी होगी। बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘क्वालीफिकेशन समय 19वें हफ्ते तक चलेगा जिसमें इंडिया ओपन 2021 क्वालीफिकेशन समय का आखिरी टूर्नामेंट होगा।’’

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दिया ये बयान

 बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 के साथ दोबारा शुरू होंगी जिसकी शुरुआत 27-31 जनवरी तक होनी है। अगली विश्व रैंकिंग सूची की गणना की घोषणा दो फरवरी को की जाएगी। बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही पुष्टि कि थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स अब डेनमार्क के आरहस में होंगे। इन्हें इस साल स्थगित किया गया है। बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही टूर्नामेंट के मेजबानों के लिए कोविड-19 समर्थन पैकेज की भी घोषणा की जिसमें वित्तीय सहायता दी जाएगी जिससे कि टूर्नामेंट का आयोजन जारी रह सके।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi