अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, BJP के पास सपा से बदला लेने का मौका

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बहुप्रतीक्षित उपचुनाव दिल्ली चुनाव के साथ 5 फरवरी को होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जून में फैजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सपा विधायक अवधेश प्रसाद के जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। नवंबर में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। नवंबर में जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें मुजफ्फरनगर की सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, करहल, खैर, फूलपुर, गाजियाबाद, मंझवा और मीरापुर शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: वीरेंद्र सचदेवा का संजय सिंह और राघव चड्ढा पर निशाना, बोले- चुनाव अफसरों को धमका रहे AAP नेता

फिलहार मिल्कीपुर उपचुनाव को भाजपा के प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम लगातार उसको लेकर मेहनत भी कर रही है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से बीजेपी उम्मीदवार गोरखनाथ प्रसाद से चुनाव हार गए. बाद में, गोरखनाथ ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान प्रसाद द्वारा दायर हलफनामे में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए प्रसाद के चुनाव को चुनौती दी।

प्रमुख खबरें

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी