11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की है कि तीन और सात नवंबर को लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की 56 सीटों के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। इन सीटों पर मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 54 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा जबकि सात नवंबर को बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर विधानसभा की दो सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा करने से पहले मंगलवार को ही निर्वाचन आयोग ने एक अलग बयान जारी घोषणा की कि केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल की कुल सात सीटों पर इस समय उप चुनाव नहीं कराया जाएगा। आयोग ने यह फैसला संबंधित राज्यों के अनुरोध के बाद किया। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी