मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे उपचुनाव- नरेन्द्र सिंह तोमर

By दिनेश शुक्ल | Sep 05, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे। क्योंकि क्षेत्र के विकास की दृष्टि से और मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय है। कांग्रेस ने 15 महीने में पूरे मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डूबो दिया था। मध्य प्रदेश मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गया था। आज मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास को साकार करने वाली सरकार है। यह सरकार और भी मजबूती के साथ काम करें इसके लिए कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्ययोजना बनाई है उसे मूर्त्तरूप देने का काम बूथ कार्यकर्ता करे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने शिवपुरी में पोहरी और शिवपुरी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। 

इसे भी पढ़ें: हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए, कोरोना क्या बिगाड़ लेगा: इमरती देवी

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव है। आज तक जो भी चुनाव हुए है उन सभी चुनावों से यह चुनाव अलग है क्योंकि पिछले चुनाव में जो हमारे सामने थे आज वही हमारे साथी है। इस कारण हम में असहजता का भाव आ सकता है, लेकिन हमें एक बड़े उद्देश्य को ध्यान में रखकर असहजता को सहजता में बदलना होगा। उन्होंने कहा कि मन भेद और मतभेद को भुलाकर एक उद्देश्य के लिए जुटेंगे तो हमारी जीत विराट होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को नई उंचाईयां प्रदान करने के लिए हमें प्राणपण के साथ जुटना है। तोमर ने कहा कि पहले चुनाव होते थे तो मध्य प्रदेश में सरकार बनाना है, इस उद्देश्य से चुनाव होते थे, लेकिन यह चुनाव मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बनाने का नहीं बल्कि सरकार को और मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिस बूथ से वोट नहीं मिले थे, वहां किस तरह से भाजपा को वोट मिले, इस कार्ययोजना पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि हर मतदान केन्द्र का विश्लेषण कर वोट मिले, इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पोहरी का बडा परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है जिससे हमारी ताकत बढी है। इस बढी हुई ताकत के साथ हम जीत के प्रति आश्वस्त है। लेकिन हमें पूरे प्राणपण के साथ चुनावी समर में उतरना है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR