Shukrwar Ke Upay: शुक्रवार को इन उपायों को करने से चमक उठेगी किस्मत, धन-धान्य की नहीं होगी कमी

By अनन्या मिश्रा | Jul 31, 2025

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर परिवार में खुशहाली आती है और कभी भी जीवन में धन संपदा की कमी नहीं होती है। तो वहीं कई लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत भी करते हैं। बता दें कि शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं इन उपायों को करने से पारिवारिक जीवन और करियर में शुभ फल मिलते हैं और आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

शुक्रवार के उपाय

अगर आप भी अपनी ऊर्जा को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में थोड़ी सी मसूर की दाल को बांधकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। हर शुक्रवार को यह उपाय करने से आपकी ऊर्जा बढ़ेगी और जीवन में तमाम क्षेत्रों में सफलता भी प्राप्त करेंगे।

अगर आप भी अपनी धन-संपदा को बढ़ाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मिट्टी का छोटा सा कलश लें। इसको चावल से भर दें और ऊपर एक रुपए का सिक्का और हल्दी की गांठ रखें। इस पर ढक्कन लगाकर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें। फिर यह कलश किसी पंडित या फिर जरूरतमंद को दान कर दें। इस उपाय को करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।

यदि कोई तीसरा आपके दांपत्य संबंधों में दखल कर रहा है और आप उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं। तो शुक्रवार को एक मुट्ठी मसूर की दाल लें। अब इस दाल को जीवनसाथी के हाथ से 7 बार स्पर्श कराएं। ऐसा करने से बाद इस दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा।

स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बनाए रखने और आरोग्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से सेहत सुधरती है और घर-परिवार के लोग भी सेहतमंद बने रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार