Holi Upay 2025: होलिका दहन पर इन उपायों को करने से संवर जाएगी आपकी जिंदगी, दूर होंगी हर बाधाएं

By अनन्या मिश्रा | Mar 08, 2025

हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली के दिन और रात में तंत्र साधना करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि होली पर किए गए उपाय जल्द सिद्ध हो जाते हैं। वहीं जातक को जल्दी फल की प्राप्ति होती है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होली के दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

होली के दिन करें ये उपाय

इसे भी पढ़ें: Ishan Kon In Vastu: ईशान कोण दिशा में होता है देवताओं का वास, जानिए इस दिशा से जुड़ी कुछ अहम बातें

अगर आप कर्ज या फिर किसी तरह के अज्ञात भय के परेशान हैं, तो होलिका दहन के दिन नरसिंह स्त्रोत का पाठ करें। यह लाभकारी होगा।

अगर किसी व्यक्ति की नौकरी आदि में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो रात के समय होलिका में नारियल दहन करें। इस उपाय को करने नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है, तो होलिका दहन के बाद बची हुई राख को मरीज के सोने वाली जगह पर छिड़ने से जल्द लाभ मिलेगा।

किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए होलिका दहन में पानी वाला नारियल और सुपारी अर्पित करें। इससे आपके कार्य सफलतापूर्वक होने लगेंगे।

अगर आप अनावश्यक खर्चों से परेशान हो गए हैं, तो होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को लाल रंग के रूमाल बांध दें। फिर इस रुमाल को अपने घर के धन स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से अनावश्यक खर्च रुक जाएंगे।

इसके अलावा होलिका दहन के दिन शिवलिंग पर गोमती चक्र अर्पित करने से जातक को व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।

बता दें कि होलिका दहन वाली रात में 12 बजे किसी पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। फिर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

प्रमुख खबरें

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools

Crypto मार्केट में मंदी का बड़ा झटका, Coinbase ने 700 कर्मचारियों की Layoff का किया ऐलान

NBA Playoffs: Victor Wembanyama का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन गया बेकार, करीबी मुकाबले में हारी Spurs

London में Synagogue पर आगजनी की कोशिश, जांच में जुटी Anti-Terror Unit, हाई अलर्ट जारी