‘जब तक BJP जाएगी, पूरा देश बर्बाद हो चुका होगा’, Waqf Bill पर बोलीं महबूबा मुफ्ती– मुसलमानों को परेशान करने की कोशिश

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

वक्फ विधेयक को लेकर संसद में चर्चा के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वक्फ बिल मुसलमानों को परेशान करने के लिए है। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल मुसलमानों को कमजोर करने की चाल है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-11 सालों से बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है। यह उसी का हिस्सा है। पहले उन्हें मारा गया, मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया और दुकानें बंद कर दी गईं। वक्फ बिल लाकर वे हमारी संपत्ति जब्त करना चाहते हैं। मुसलमान क्या करेंगे? 

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद के समय 600 खूजरों के बाग में फला, मुगल काल में फूला, ब्रिटिश शासन में मिला खाद-पानी, इतिहास की जुबानी वक्फ की पूरी कहानी

यह विधेयक असंवैधानिक 

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि यह विधेयक असंवैधानिक है। यह अनुच्छेद 14, 25 और 26 का पूरी तरह उल्लंघन है। यह विधेयक असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। अगर वे विधेयक पारित करना चाहते हैं, तो उन्हें चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जयंत चौधरी के समर्थन की आवश्यकता होगी, और अगर ये लोग विधेयक का समर्थन करते हैं, तो भारत के मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं, भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि संसद में पेश किया गया बिल मुसलमानों के खिलाफ है। अगर वक्फ के पास इतनी जमीन है, तो इतने सारे मुसलमान गरीब क्यों हैं? ऐसा लगता है कि बिल मुसलमानों के कल्याण के लिए पेश किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु: Dharapuram विधानसभा उपचुनाव में उतरेगा Toddy Movement, ताड़ी से प्रतिबंध हटाने की मांग

Mayawati ने स्वास्थ्य को लेकर दी सफाई, आकाश आनंद पर फिर साधा निशाना

Balrampur में 60 लाख रुपये के सरकारी गेहूं गबन मामले में एक अधिकारी गिरफ्तार, दो पर केस

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला TOXIC, लेकिन इस सीन को Kiara Advani आज भी मानती हैं खास