सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष के लोगों को चुनिंदा ढंग से निशाना बना रही: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

नयी दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी के शिवकुमार की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों और सत्तापक्ष के साथ मिले हुए मीडिया का इस्तेमाल करके विपक्ष के लोगों को चुनिंदा ढंग से निशाना बना रही है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डी के शिवकुमार की गिरफ्तारी ईडी/सीबीआई एवं सत्तापक्ष के प्रभाव वाले मीडिया का इस्तेमाल करके सरकार की ओर से जा रही प्रतिशोध की राजनीति का एक और उदाहरण है।’’ गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप में मंगलवार की रात शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। 

प्रमुख खबरें

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता