येदियुरप्पा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं बीवाई विजयेंद्र, बोम्मई के मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह

By अनुराग गुप्ता | Aug 03, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक में एक लिंगायत समुदाय के मुख्यमंत्री के जाने और दूसरे मुख्यमंत्री के आने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है लेकिन लिंगायत समुदाय के बीच सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले बीएस येदियुरप्पा के परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले येदियुरप्पा को लिंगायत समुदाय के धर्मगुरुओं ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह आपके हर फैसले के साथ खड़े रहेंगे। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा उनके बेटे को बड़ा पद या फिर मंत्रिमंडल में कोई अहम मंत्रालय सौंप सकती है। 

जानकार बताते हैं कि बीवाई विजयेंद्र बहुत ही ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं। वह शीर्ष पद तक पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने ने तो मुख्यमंत्री बदले जाने की कवायदों के बीच खुद के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग की थी लेकिन लिंगायत समुदाय से ही मुख्यमंत्री मिलने के बाद उनका यह दांव विफल रहा। ऐसे में उन्हें बोम्मई की मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोम्मई ने सोमवार को जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद मंगलवार की शाम तक नाम सामने आने की संभावना जताई गई। 

इसे भी पढ़ें: बोम्मई को मंत्रिमंडल चयन को लेकर पूरी स्वतंत्रता, मैं हस्तक्षेप नहीं करूंगा: येदियुरप्पा 

साल 2009 में भाजपा की युवा इकाई से राजनीति की शुरुआत करने वाले बीवाई विजयेंद्र ने कानून की पढ़ाई की हुई है। साल 2018 में बीवाई विजयेंद्र उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने भाजपा से तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू