तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए 23 जून को उपचुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

नयी दिल्ली। देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर हैं जो क्रमश: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं। एक लोकसभा सीट पंजाब के संगरूर की है जिसे भगवंत मान ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा का ग्राफ क्यों गिर रहा? TMC में शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कही बड़ी बात

जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट है जो आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद छोड़ी है। अन्य विधानसभा सीटों में झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की अतमाकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सुरमा और जुबराजगनर सीट हैं। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना 26 जून को होगी और उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द