बंगाल में भाजपा का ग्राफ क्यों गिर रहा? TMC में शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कही बड़ी बात

arjun singh
ANI
अभिनय आकाश । May 22 2022 7:40PM

अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है।

भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। टीएमसी में शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। जमीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी भाजपा में 2 सांसद टीएमसी के आज भी वहां हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा।

इसे भी पढ़ें: TMC ने मोदी सरकार को द‍िया बड़ा झटका, ममता की छांव में बीजेपी के 'अर्जुन'

बता दें कि टीएमसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'बंगाल भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया। वह आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमारे साथ शामिल हुए। अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। वह हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमसे जुड़े।’’ सिंह तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख हिंदीभाषी नेता हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही तृणमूल छोड़ भाजपा का दामन थामा था और बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।

इसे भी पढ़ें: देश में 'तुगलकी राज' चला रही भाजपा, किसी के पास नहीं है स्वतंत्रता का अधिकार: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले अर्जुन सिंह ने कहा था कि पार्टी में वरिष्ठ पद पर होने के बावजूद राज्य नेतृत्व उन्हें ठीक से काम करने की अनुमति नहीं दे रहा था। हाल ही में अर्जुन सिंह ने हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की राज्य ईकाई की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बीजेपी चीफ से ये भी कहा कि राज्य उपाध्यक्ष होने के बावजूद, मुझे ठीक से काम करने की अनुमति नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़