बायजू ने निवेशकों से 2021-22 का ऑडिट सितंबर तक, 2022-23 का ऑडिट दिसंबर पूरा करने का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

नयी दिल्ली। शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायजू ने अपने निवेशकों से वादा किया है कि वह वित्त वर्ष 2021-22 का ऑडिट सितंबर तक और 2022-23 का ऑडिट दिसंबर तक पूरा कर लेगी। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि बायजू का ऑडिट लंबे समय से लंबित है। बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन ने शनिवार को शेयरधारकों के साथ एक बातचीत में अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और उन्हें भरोसा दिया कि ऑडिट को जल्द पूरा किया जाएगा। बातचीत के दौरान रवींद्रन ने बोर्ड सदस्यों के इस्तीफे की बात मानी, लेकिन कहा कि कंपनी ने अभी तक उन्हें स्वीकार नहीं किया है और इन इस्तीफों की जानकारी समय से पहले बाहर आ गई।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर