पश्चिम बंगाल की तीनों सीटों पर सम्पन्न हुआ उपचुनाव, भवानीपुर में भिड़े भाजपा और TMC समर्थक

By अनुराग गुप्ता | Sep 30, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए हुआ उपचुनाव संपन्न हो गया है। आपको बता दें कि शाम पांच बजे तक भवानीपुर में 53.32 प्रतिशत, जांगीपुर में 76.12 प्रतिशत और समसेरगंज में 78.60 प्रतिशत मतदान हुआ। नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हारने वाली ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीब बिस्वास से हुआ। 

आपस में भिड़े भाजपा-टीएमसी समर्थक

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भवानीपुर में उपचुनाव के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। भाजपा नेता कल्याण चौबे की कार के साथ कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके पोलिंग एजेंटों को कई मतदान केंद्रों के भीतर नहीं जाने दिया गया।

इसे भी पढ़ें: ... तो प्रियंका टिबरेवाल के लिए नेता विपक्ष की सीट छोड़ देंगे शुभेंदु अधिकारी

प्रियंका ने लगाया TMC पर लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने वार्ड संख्या 72 में मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया जबरन रोकी और राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। इतना ही नहीं भाजपा ने तो फिरहाद हाकिम और मुखर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। हालांकि फिरहाद हाकिम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट