उपचुनाव मतगणना: राजस्थान के धरियावद में कांग्रेस उम्मीदवार 337 वोटों से आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में धरियावद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरूआती रूझान में कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार खेत सिंह से 337 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार मीणा भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह से 337 मतों से आगे चल रहे हैं। दो दौर की गणना पूरी हो चुकी है। राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) एवं धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट