लोकसभा उपचुनाव में पलटी बाजी, रामपुर में भाजपा की जीत तो संगरूर में हारी आम आदमी पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Jun 26, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाब के उपचुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और पंजाब के संगरूर में राजनीतिक दलों की बाजी पलट गई। रामपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के करीबी मोहम्मद असीम राजा को परास्त कर दिया है।

संगरूर में AAP को लगा झटका

पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को मात परास्त किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है और सिमरनजीत सिंह मान को जीत का बधाई दी है।

सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है, हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय दलों को हराया है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता संगरूर की खराब आर्थिक स्थिति सहित कर्ज में डूबे किसानों की स्थिति का मुद्दा उठाना होगा। हम पंजाब सरकार के साथ काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा के CM बने रहेंगे माणिक साहा, उपचुनाव में कांग्रेस के आशीष साहा को दी मात 

आपको बता दें कि इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था लेकिन भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। साल 2014 और 2019 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर यहां से जीत दर्ज की थी। दोनों बार पार्टी की जीत का अंतर काफी ज्यादा बड़ा था।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन