Punjab में BJP दफ्तरों पर Attack, Sunil Jakhar की AAP को चेतावनी- 'इसे Bengal नहीं बनने देंगे'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2026

 भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को राज्य में पार्टी के कार्यालयों पर हुए हमलों की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा और चेतावनी दी कि भाजपा उसे पंजाब में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले बंगाल जैसी स्थिति पैदा करने की अनुमति नहीं देगी। जाखड़ ने दावा किया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत सोमवार को लुधियाना, बटाला, तरन तारन और जीरकपुर में पार्टी कार्यालयों पर हमला किया गया, जिसमें कुछ उपद्रवियों ने पार्टी नेताओं पर स्याही फेंकी और कार्यालयों में तोड़फोड़ की।

हमारे कार्यालयों पर हमला किया गया और स्याही फेंकी गई। उन्होंने कहा, यह सब काफी सुनियोजित तरीके से किया गया था और इसके पीछे कोई न कोई जरूर रहा होगा। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस जांच को इन हमलों की साजिश रचने वाले लोगों को ढूंढने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, हमें बताएं कि आदेश किसने दिए - क्या यह आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने दिए या उसके दिल्ली के नेतृत्व ने? हम चाहते हैं कि उनका पर्दाफाश हो। किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। तरन तारन में सोमवार को 10-12 अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यालय में घुसकर पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और कार्यालय में स्याही फेंक दी। लुधियाना में भी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी पर काली स्याही फेंकने के बाद तनाव का माहौल रहा।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन