C-ग्रेड फिल्म, फ्लॉप होगी, हिमंत सरमा के आरोपों पर बोले गौरव गोगोई, असम सीएम ने भी किया रिएक्ट

By अंकित सिंह | May 28, 2025

असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पाकिस्तान से संबंध के आरोप सी-ग्रेड बॉलीवुड सिनेमा का हिस्सा हैं जो बुरी तरह से फ्लॉप होने जा रहा है। सरमा ने आरोप लगाया था है कि गोगोई देश की कुख्यात जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के आमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। पहली बार, मैं कहना चाहता हूं कि वह आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। हमारे पास वह दस्तावेज है। वह वहां प्रशिक्षण प्राप्त करने गए थे।

इसे भी पढ़ें: गौरव गोगोई पर हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर साधा निशाना, कांग्रेस नेता रिपुन बोरा को लेकर कर दिया बड़ा दावा

मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि क्या वह सरमा पर मानहानि का मुकदमा करने की योजना बना रहे हैं, कांग्रेस नेता ने कहा, "आप उस पार्टी के खिलाफ कितने मानहानि के मामले दर्ज करेंगे, जिसकी राजनीति मानहानि पर निर्भर करती है? मानहानि ही उनका आदर्श वाक्य है, किसी की छवि को कैसे खराब किया जाए। गोगोई की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट डाली। उन्होंने आरोप लगाया, "आखिरकार, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था। लेकिन हम यह स्पष्ट कर दें कि यह सिर्फ शुरुआत है, अंत नहीं। आगे जो होने वाला है वह कहीं अधिक गंभीर है। विश्वसनीय इनपुट और प्रलेखित जानकारी द्वारा समर्थित हर उचित आधार मौजूद है, जो यह सुझाव देता है कि गोगोई ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ निकटता बनाए रखी है।"

प्रमुख खबरें

China का Tibet पर बढ़ा शिकंजा, संवेदनशील Photos के चलते दो बौद्ध भिक्षु एक साल से क़ैद

Fahmida Laghari की मौत पर Karachi में बवाल, न्याय दो की गूंज, Harassment का गंभीर आरोप

West Asia संकट: MEA का बड़ा ऑपरेशन, 11 लाख से ज़्यादा भारतीयों की हुई सुरक्षित घर वापसी

हम विश्वगुरु नहीं हैं, BJP के दिग्गज नेता Murli Manohar Joshi ने Sanskrit को राष्ट्रभाषा बनाने की उठाई मांग