दिल्ली Airbnb के लग्जरी गेस्ट हाउस में CA ने हीलियम से की खुदकुशी, 25 साल के युवक ने ऑनलाइन 3500 रू में खरीदी थी गैस

By रेनू तिवारी | Jul 31, 2025

नई दिल्ली के बाराखंभा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर हीलियम गैस की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट की आत्महत्या हो गई। पुलिस ने बताया कि उसका शव बंगाली मार्केट के पास एक गेस्ट हाउस में मिला। हीलियम गैस की चपेट में आने से आत्महत्या का यह पहला मामला है।

आत्महत्या के लिए ऑनलाइन खरीदा था हीलियम सिलेंडर

 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ने आत्महत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक कंपनी से ऑनलाइन हीलियम सिलेंडर खरीदा था ताकि दम घुटने से उसकी मौत हो जाए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत धीरज कंसल सोमवार सुबह अपने कमरे में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने बताया कि हीलियम गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। कंसल ने कथित तौर पर एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से दो किलोग्राम का हीलियम गैस सिलेंडर खरीदा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह 24 जुलाई के आसपास गेस्ट हाउस में रुके थे और उन्होंने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हीलियम गैस की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की थी। फिर उन्होंने इसे खरीदा और गेस्ट हाउस में इसकी आपूर्ति करवाई।’’ उन्होंने बताया कि उनके कमरे से इस खरीद का एक बिल भी मिला।

सुसाइट नोट में लिखा- मेरे उपर कोई जिम्मेदारी नहीं

अपने पीछे छोड़े गए एक नोट में कंसल ने खुलासा किया कि 2003 में अपने पिता के निधन के बाद से वह अकेला महसूस कर रहे थे। उस समय वह सिर्फ चार साल के थे और उनका कोई भाई-बहन नहीं था। पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां ने किसी और से शादी कर ली और उनका पालन-पोषण मंगोलपुरी में उनके दादा-दादी ने किया। अपनी मृत्यु के समय वह महरौली के एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहे थे।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार