CAA को चुनौती मिल रही है क्योंकि वह संवैधानिक शुचिता के खिलाफ है: विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में इसलिए गया क्योंकि यह संवैधानिक शुचिता के खिलाफ है। संविधान के दायरे में रहते हुए यह हस्तक्षेप किए जाने का दावा करते हुए विजयन ने कहा कि संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने में राज्य सबसे आगे रहेगा।

 

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, ‘‘राज्य सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून, 2019 के खिलाफ याचिका दी है, जोकि संविधान की शुचिता के खिला है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘यह संविधान के भीतर रहते हुए नागरिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए हमारी ओर से हस्तक्षेप किया गया है।’’ माकपा नीत केरल सरकार पहली राज्य सरकार है जिसने कानून को अदालत में चुनौती दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi excise policy case: मनीष सिसौदिया ने जमानत के लिए किया HC का रुख, 3 मई को होगी सुनवाई

भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सविता पूनिया की जगह सलीमा टेटे बनीं कप्तान

Siddharth के साथ अपने रिश्ते को रखा लाइमलाइट से दूर, फिर Aditi Rao Hydari अपनी सगाई को क्यों किया पब्लिक? Heeramandi स्टार ने बताई वजह

खूबसूरत सजावट, महलों वाले असाधारण झूमर... तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी का संगीत प्रोग्राम हुआ था बेहद खास | Watch Video