Siddharth के साथ अपने रिश्ते को रखा लाइमलाइट से दूर, फिर Aditi Rao Hydari अपनी सगाई को क्यों किया पब्लिक? Heeramandi स्टार ने बताई वजह

By एकता | May 02, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' की सफलता का आनंद ले रही हैं। हीरामंडी की रिलीज से पहले अभिनेत्री अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में थी। मार्च महीने में अदिति ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से सगाई कर ली थी, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी थी। अभिनेत्री ने सिद्धार्थ संग अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। ऐसे में उनकी सगाई की घोषणा पर कई सवाल उठे थे, जिनका जवाब 'हीरामंडी' स्टार ने बड़ी फुर्सत से दिया है।

इसे भी पढ़ें: Parineeti Chopra के साथ अमर सिंह चमकीला के बाद, Diljit Dosanjh इस फिल्म में Neeru Bajwa के साथ करेंगे अभिनय

मार्च महीने में अदिति और सिद्धार्थ की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैली थीं। दरअसल, हीरामंडी के एक इवेंट में अभिनेत्री शामिल नहीं हो पायी थी। इवेंट के होस्ट ने अभिनेत्री की गैरमौजूदगी को उनकी शादी से जोड़ दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गयी। इसके बाद अगले दिन अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर साझा कर अपनी सगाई की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा