भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ नहीं CAA, मोदी सरकार सभी के लिए: आठवले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

हैदराबाद। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि यह अधिनियम भारत के मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सबके लिए है। अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (एडब्लयूजेए) के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि मोदी सरकार का रुख मुस्लिम समुदाय के विकास का रहा है।

आठवले ने कहा कि कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने हमेशा कहा है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’। यही सरकार का ध्येय वाक्य है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास