कैबिनेट ने तीन तलाक विधेयक को दी मंजूरी, संसद सत्र में सरकार पेश करेगी बिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय कैबिनेट ने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार को नए विधेयक को मंजूरी दी। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस आशय की जानकारी दी।

यह विधेयक भाजपा-नीत पूर्ववर्ती राजग सरकार की ओर से फरवरी 2019 में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा। जावड़ेकर ने कहा कि नया विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के नए सत्र में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार