Cabinet ने परिसीमन से जुड़े नये महिला आरक्षण विधेयक को दी मंजूरी, 50 प्रतिशत बढ़ेंगी सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि72 मंत्रिमंडल लीड परिसीमन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन से जुड़े नये महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को परिसीमन से जुड़े नये महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है।

दि27 कांग्रेस लीड परिसीमन धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत’ पाने की कोशिश, संविधान पर हमले का पुरजोर विरोध करेंगे: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को परिसीमन के मुद्दे लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हताश हैं तथा लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहते हैं।

अर्थ9 गोयल अमेरिका लीड व्यापार समझौता भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पूरा होने के करीब: गोयल नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पूरा होने के करीब है और समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तथा रूपरेखा अब आकार ले रही है।

दि70 न्यायालय मंदिर तीसरी लीड दीपथून कार्तिगई दीपम विवाद: तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी को अवमानना नोटिस; शनिवार को दीप जलाने का आदेश नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देशों पर काम करने को गंभीरता से लेते हुए कार्तिगई दीपम संबंधी अपने 20 नवंबर के आदेश के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मदुरै के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किये।

प्रादे151 उप्र अदालत उप्र पीसीएस उप्र पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को एक बड़ा झटका देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक दिसंबर, 2025 को घोषित पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को रद्द कर दिए।

प्रादे146 बंगाल अदालत लीड नेता प्रतिपक्ष पश्चिम बंगाल: ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष, अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त करने का फैसला रद्द कोलकाता, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े के ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का फैसला शुक्रवार को रद्द करते हुए कहा कि यह फैसला कानूनन वैध नहीं है।

प्रादे138 उप्र सपा कांग्रेस अखिलेश ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना को प्राथमिकता: अखिलेश लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था पर साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना को प्राथमिकता दी जाएगी।

दि82 पूर्व सीजेआई लीड मुर्मू उच्च न्यायपालिका में एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यकों के कम प्रतिनिधित्व पर पूर्व सीजेआई गवई ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र नयी दिल्ली, पूर्व प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने उच्च न्यायपालिका में हाल ही में हुई नियुक्तियों और तबादलों पर कड़ी असहमति और निराशा जताते हुए शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने की अपील की ताकि उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में अनुसूचित जाति(एसी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों के कम प्रतिनिधित्व के मुद्दे को सुलझाया जा सके।

प्रादे114 गुजरात एटीएस लीड गिरफ्तार वडोदरा में जैश का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, वायुसेना स्टेशन पर हमले की साजिश रची थी: एटीएस अहमदाबाद, गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा में स्थित वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन सहित सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की कथित साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे85 राजस्थान लीड शव जयपुर में एक परिवार के तीन लोगों के शव पाए गए, युवक पर हत्या के बाद आत्महत्या का संदेह जयपुर, जयपुर शहर में शुक्रवार को एक घर से परिवार के तीन सदस्यों के शव पाए गए। पुलिस को संदेह है कि परिवार के युवक ने अपनी मां व बहन की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।

वि10 : ब्रिटेन ताज ताजमहल से निकाली गई नक्काशीदार संगमरमर की पट्टिका की ब्रिटेन में नीलामी लंदन: आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से ब्रिटिश शासन के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी द्वारा निकाली गई नक्काशीदार संगमरमर की पट्टिका की नीलामी अगले महीने ब्रिटेन में की जाएगी।

खेल14 खेल लीड भारत आकाश दीप ने चमक बिखेरी, न्यूजीलैंड के पांच विकेट पर 246 रन क्राइस्टचर्च, तेज गेंदबाज आकाश दीप भारतीय गेंदबाजों में सबसे प्रभावशाली रहे जबकि जसप्रीत बुमराह ने भी दबाव बनाया लेकिन अन्य गेंदबाजों के औसत प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 246 रन बनाने में सफल रहा।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि9 कच्चा दूध फायदे-नुकसान कच्चा दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? वैज्ञानिक तथ्यों से समझिए मेलबर्न, पिछले 10 वर्षों में कच्चे दूध को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। गूगल पर इसे लेकर खोज की संख्या बढ़ी है और इंस्टाग्राम पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो कच्चा दूध पीने के कई फायदे गिनाते हैं।

वि8 एआई स्कूल रिपोर्ट आपके बच्चे की स्कूल रिपोर्ट लिखने के लिए किया जा सकता है एआई का इस्तेमाल, क्या यह कोई समस्या है? क्वींसलैंड, साल का यह वह समय है, जब कई परिवारों के अभिभावकों के ईमेल पर बच्चों की स्कूल प्रगति रिपोर्ट पहुंचती है।

प्रमुख खबरें

पांच राज्यों के 2027 चुनाव के लिए BJP की रणनीति तैयार, PM Modi और Amit Shah संभालेंगे कमान

यूरोप की टेक दिग्गज SAP पर Cyber Attack, हैकरों ने Source Code में सेंधमारी की कोशिश की

Fertiliser Subsidy बिल 1.71 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से अधिक रहने के आसार: रजत कुमार मिश्रा

उत्तराखंड में घरों में दुर्घटनावश लगी आग को भी माना जाएगा आपदा, Pushkar Singh Dhami का ऐलान