कैबिनेट का निर्णय मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 7 मई तक बढ़ाया गया

By दिनेश शुक्ल | Apr 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि राज्य में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये कोरोना कर्फ्यू को 7 मई 2021 तक बढ़ाने का निर्णय कोरोना समीक्षा बैठक में लिया गया। इस दौरान कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिये किये गये प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है। प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की चिंता एवं प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश में 5000 शिक्षक कर रहे 'योग से निरोग अभियान' से कोविड मरीजों में ऊर्जा का संचार

डॉ. मिश्रा ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है। गरीबों को 3 माह का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन के लिये थम्ब इम्प्रेशन का बँधन नहीं रहेगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। प्रदेश के नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार सभी की चिंता कर रही है। स्वस्थ होकर घर जाने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने आसपास के लोगों को विश्वास बँधायें कि कोरोना को हौंसले से हराया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज