योगी सरकार का दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, लोक सेवाओं में मिलेगा 4 फीसदी आरक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवाओं में दिव्यांगजनों को 21 श्रेणियों में चार प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके लिए नये सिरे से शासनादेश जारी होगा। बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। राज्‍य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 1996 में राज्य के अंदर दिव्यांगजनों के लिए सात श्रेणियां बनी थीं जिसे 2016 में बढ़ाकर 21 कर दिया गया। 1996 में हर विभाग में दिव्यांगजनों को तीन प्रतिशत आरक्षण मिलता था लेकिन 2016 में इसे बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया गया। इसके बाद 2019 में राज्य सरकार ने सीधे आरक्षण के प्रावधान के लिए सभी 68 विभागों में समूह क, ख, ग एवं घ में किस श्रेणी के कितने पद होने चाहिए, इसके लिए एक समिति बनाई। 

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

CREA की रिपोर्ट: पश्चिमी देशों को रूसी तेल से बने ईंधन का निर्यात 43% बढ़ा

Dussehra 2026: 20 या 21 अक्तूबर का संशय दूर, इस तारीख को मनाया जाएगा विजयदशी का त्योहार

Team India में पांचवें या छठे नंबर पर बैटिंग की चुनौती के लिए तैयार हैं Tilak Varma