Maharashtra में आसान नहीं कैबिनेट विस्तार, विभागों के लेकर नहीं बन पा रही बात, दिल्ली आएंगे अजित पवार

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार गतिरोध को हल करने के लिए, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य के उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ अपने आवास पर एक और बैठक की अध्यक्षता की। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बैठक है जो गतिरोध को खत्म में विफल रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार के बाद ही खाली सीटों के बंटवारे की घोषणा पर अड़े हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरी रात बैठक में शिवसेना विधायकों को मनाने में बिताई।

एनसीपी को 4 बर्थ मिलने की संभावना

42 मंत्री पद के कोटे में से केवल 14 पद खाली पड़े हैं। सूत्रों ने बताया है कि अजित पवार के एनसीपी गुट को चार सीटें मिलने की संभावना है और बाकी 10 सीटें शिवसेना और बीजेपी विधायकों के बीच समान रूप से बांटी जाएंगी। हालाँकि, भाजपा विधानसभा मानसून सत्र के बाद विस्तार पर जोर देने को तैयार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब से एनसीपी को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, तब से बड़ी संख्या में शिवसेना और भाजपा के असंतुष्ट विधायक मंत्री पद पर नजर गड़ाए हुए हैं। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि अजित पवार वित्त, ऊर्जा, आवास और जल विभाग पाने के इच्छुक हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत

शिंदे पर दवाब

साथ ही, सीएम शिंदे ने प्रस्ताव दिया है कि उन्हें एनसीपी को महत्वपूर्ण विभाग आवंटित करने में कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, वे शिवसेना के किसी भी मौजूदा मंत्री को बदलने या हटाने से बचेंगे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अटकलें यह भी हैं कि भाजपा वरिष्ठ मंत्रियों को हटा सकती है और उन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद नहीं देगी। इससे पार्टी में असंतोष बढ़ेगा। इस प्रकार, भाजपा आगामी चुनावों से पहले विस्तार में देरी करने को तैयार है। सीएम शिंदे पर शिवसेना के आशावान विधायकों का दबाव बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर विधायक मुंबई पहुंच रहे हैं और मंत्री पद के लिए पैरवी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन