अमित शाह के कर्नाटक के दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होगी: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ नयी दिल्ली में मुलाकात के लिए अभी समय नहीं मांगा गया है। उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राज्य के दौरे पर आने पर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘17 और 18 जनवरी को अमित शाह यहां (कर्नाटक) आएंगे। अगर वह समय देंगे तो मैं वहां (दिल्ली) जाऊंगा या यहीं पर उनसे बात करूंगा और मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति लूंगा एवं उनकी उपस्थिति में जो भी संभव होगा वह करूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील