मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 26-27 मार्च को पचमढ़ी में होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ रही गर्मी के बीच शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत राज्य सरकार ने अगले सप्ताहांत में राज्य के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में अपने मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। एक मंत्री ने रविवार को कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक के एजेंडे के अनुसार इसमें मध्य प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मुख्य मकसद राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने पंजाब में आप विधायकों से अपील, लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से करें काम

मंत्रिमंडल की बैठक की योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के 30 सदस्यों के साथ इस चिंतन बैठक में शामिल होने के लिये 25 मार्च की शाम बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आयेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पचमढ़ी में चौहान और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक वातानुकूलित होटल में ठहरेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा की जाएगी कि राज्य को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए। मुख्यमंत्री मंत्रियों से अलग-अलग बातचीत भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Abhay Singh और Veer Chotrani पुरुष सिंगल्स के Quarter Final में पहुंचे

US China Trade Truce: दोनों देश व्यापार युद्धविराम 10 जनवरी तक बढ़ाने पर राजी

इधर जिनपिंग ने अमेरिका में किया लैंड, उधर सैटेलाइट इमेज ने कर दिया चीन के परमाणु वारहेड पर बड़ा खुलासा!

Jamshedpur के Marine Drive पर खड़े ट्रक से टकराई कार, मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत