MP बाल कांग्रेस के गठन पर कैबिनेट मंत्री ने उठाया सवाल

By सुयश भट्ट | Aug 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जुट गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है। दरअसल युवा कांग्रेस के बाद बाल कांग्रेस का गठन होने जा रहा है। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बाल कांग्रेस गठन को लेकर सवाल उठाया है। विश्वास सारंग ने कहा कि इसके जरिए बच्चों को देश विरोधी सियासत ना सिखा दी जाए।

आपको बता दें कि प्रदेश में वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस अपना अभियान शुरू करने जा रही है। लेकिन युवा कांग्रेस के नाम पर नहीं बल्कि बाल कांग्रेस के नाम पर। बताया जा रहा है कि 16 से 20 वर्ष की आयु के नए युवाओं को जोड़ने के लिए 14 सितंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने वाली है। पूर्व मंत्री बाला बच्चन को बाल कांग्रेस का  प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ ने उठाएं CM शिवराज के खंडवा दौरे पर कई सवाल, वी डी शर्मा ने किया इसपर पलटवार 

वहीं कांग्रेस इसके जरिए अपनी विचारधारा का पाठ पढ़ाएगी और साथ ही कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रदेश के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। हालांकि इस बाल कांग्रेस गठन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने टारगेट भी दिया है। बाल कांग्रेस के सदस्यता अभियान में करीब 1 लाख युवा बच्चों को जोड़ने पर फोकस किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती