कैबिनेट सचिव की दिल्ली सरकार को नसीहत, मेडिकल व्यवस्था को दुरुस्त करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की उपलब्धता से जुड़ी स्थिति पर नाराजगी जताई और शहर में चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां हुई उच्च स्तरीय बैठक में गौबा ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर उसे आवंटित ऑक्सीजन का उठान करने की कोशिश करे। आधिकारिक बयान के मुताबिक कैबिनेट सचिव ने ऑक्सीजन को लेकर हाल में हुई घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की जिसमें पर्याप्त एवं समय पर आक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर अनुभवी रणनीतिकार, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में हार के बाद ममता की किस्मत बदल दी

उन्होंने जोर दिया कि कोविड-19 बिस्तर और अन्य संबंधित जानकारी जैसे दवाओं की उपलब्धता जनता को देने की जरूरत है। गौबा ने कहा कि सूचना को वेबसाइट और ऐप पर अपलोड किया जाना चाहिए ताकि जरूरतमंद इन सुविधाओं और दवाओं के लिए सही स्थान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन बनानी चाहिए और उसे लोकप्रिय बनाना चाहिए। हेल्पलाइन सेवा समर्पित कर्मचारियों से सुसज्जित कॉल सेंटर से दी जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका