चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिये अगले कुछ दिन में गठित होगी सीएसी : गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ दिन में क्रिकेट सलाहकार समिति का गठन किया जायेगा जो तीन साल के लिये नयी चयन समिति का चयन करेगी। गांगुली ने कहा कि सीएसी का गठन सिर्फ एक बैठक के लिये किया जायेगा जो चयनकर्ताओं पर फैसला लेगी क्योंकि पुरूष टीम के मुख्य कोच का चयन कपिल देव की अध्यक्षता वाली पूर्व समिति कर चुकी है। 

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि अगले कुछ दिन में सीएसी का गठन होगा। यह सिर्फ एक बैठक करेगी क्योंकि मुख्य कोच की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और सदस्य गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी का अभी एक साल का कार्यकाल बाकी है लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें भी हटाया जायेगा। 

सीएसी की नियुक्ति हितों के टकराव का एक बड़ा मसला रही है। सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और कपिल देव तक पर हितों के टकराव के आरोप लगे जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। गांगुली ने आईपीएल नीलामी के बारे में भी बात की जिसमें केकेआर ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साढे पंद्रह करोड़ रूपये में खरीदा। गांगुली को नहीं लगता कि यह कीमत उनके लिये अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी पर कोलकाता ने लगाया दाव

उन्होंने कहा कि यह जरूरत पर निर्भर करता है। ऐसी छोटी नीलामी में ऐसा होता है। बेन स्टोक्स भी इसी तरह की नीलामी का हिस्सा थे जो साढे चौदह करोड़ रूपये में बिके थे। गांगुली ने अपनी फैंटेसी इलेवन भी चुनी जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर शीर्षक्रम में है। ऋषभ पंत इसमें विकेटकीपर है। उन्होंने कप्तान हालांकि खुद को ही रखा है। उन्होंने कहा कि मैं टीम का कप्तान और कोच रहना चाहूंगा और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर लूंगा।

प्रमुख खबरें

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

Virat Kohli और Gill के शतक, पहले ODI में भारत ने West Indies को 8 विकेट से दी मात

Kylian Mbappe बाएं घुटने की चोट के कारण Nations League के 3 मैचों से बाहर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज