Faridabad में किराए के मकान से मिला बारूद का जखीरा, जम्मू-कश्मीर का डॉक्टर गिरफ्तार, आतंक की साजिश नाकाम

By नीरज कुमार दुबे | Nov 10, 2025

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने धौज गांव में एक किराए के मकान से लगभग 350 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। इसके साथ ही एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 20 टाइमर, एक वॉकी-टॉकी सेट और बड़ी मात्रा में गोला बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद किये गये अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग प्रायः आईईडी बनाने में किया जाता है। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेन्दर कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में डॉ. मुज़म्मिल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो यहां की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में शिक्षक था। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन है। डॉ. मुज़म्मिल को गिरफ्तार किया गया है। कल लगभग 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह आरडीएक्स नहीं है।” 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के गिरफ्तार डॉक्टर का खुलासा: फरीदाबाद से 300 किलो RDX बरामद, बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि आतंकवाद का चेहरा अब केवल सीमाओं के पार नहीं, बल्कि हमारे अपने समाज के भीतर भी छिपा हो सकता है। ऐसे में संवेदनशील सतर्कता, राज्यों के बीच समन्वय, और खुफिया नेटवर्क की मजबूती ही आने वाले समय में भारत की सबसे बड़ी ढाल होगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द