Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

By अंकित सिंह | Mar 26, 2026

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को अबू धाबी की एक सड़क पर मिसाइल का मलबा गिरने से कम से कम दो लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है, और तीन अन्य घायल हो गए। संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय ईरान से लगातार हो रहे हवाई हमलों का जवाब दे रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में भारतीय नागरिकों की मौत का आंकड़ा अब बढ़कर कम से कम सात हो गया है।

वहीं, सऊदी अरब के रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में मारे गए उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय युवक के परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की थी। रवि गोपाल नामक युवक का शव विदेश मंत्रालय की मदद और जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को सऊदी अरब से सीतापुर स्थित उनके पैतृक गांव बघैन लाया गया था। बाद में शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के बड़ी संख्या में लोग गोपाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

गोपाल पिछले साल से सऊदी अरब की राजधानी में एक प्लास्टिक फैक्टरी में वाहन चालक के रूप में काम कर रहे थे। गोपाल का अंतिम संस्कार उनके बड़े भाई मनमोहन दयाल ने परिवार के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में किया। गोपाल के परिवार में उनकी पत्नी, माता-पिता और चार साल का एक बेटा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी पत्नी रितु बदहवास है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा