CAG गिरीश चंद्र मुर्मू ने शिमला में ‘चैडविक हाउस’ संग्रहालय का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

शिमला। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को यहां ‘चैडविक हाउस नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय कैग के विकास और उपलब्धियों को दर्शाता है। चैडविक हाउस शिमला की एक महत्वपूर्ण पहचान है और यह एक समृद्ध और व्यापक इतिहास समेटे है। इसका ऐतिहासिक महत्व है। 1946 में कैबिनेट मिशन के लिए शिमला की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी यहीं ठहरे थे। आजादी के बाद 1950 में, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के लिए यहां एक प्रशिक्षण स्कूल शुरू किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: CBI की टीम NEET में हुई अनियमितताओं की जाँच के लिए पटना में EOU कार्यालय पहुंची

अपने उद्घाटन भाषण में, मुर्मू ने ज्ञान के भंडार और लेखा परीक्षकों की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में संग्रहालय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘चैडविक हाउस सिर्फ एक इमारत नहीं है, न यह कभी थी। 1880 के दशक में निर्मित चैडविक हाउस को 1904 में कपूरथला के महाराजा राजा सरदार चरणजीत सिंह ने खरीदा था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शिमला आने पर चैडविक हाउस महात्मा गांधी का पसंदीदा निवास था।

प्रमुख खबरें

घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति

अस्पताल में Doctors पर बरसाए थप्पड़, CCTV फुटेज Viral होने के बाद Shiv Sena पार्षद गिरफ्तार

Indonesia के सफल दौरे के बाद Australia Visit पर PM Modi, Mission Indo Pacific का जलवा देख दुनिया हैरान

Ram Mandir पर Congress का असली चरित्र बेनकाब: Kangana Ranaut का बड़ा आरोप