CAG 16 नवंबर को मनाएगा ऑडिट दिवस, LLM 2.0 की होगी शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) सोमवार को ऑडिट दिवस मनाएगा। इसके साथ ही देशभर के कैग कार्यालयों में ऑडिट सप्ताह की शुरुआत होगी। इस दौरान कई कार्यक्रमों के जरिये विभाग में नवाचार, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कैग दुनिया की सबसे पुरानी सार्वजनिक लेखा परीक्षा संस्थाओं में से एक है। इसकी शुरुआत भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान 1858 के भारत सरकार अधिनियम के तहत ऑडिटर जनरल का पद सृजित किए जाने के साथ हुई थी। 16 नवंबर, 1860 को सर एडवर्ड ड्रमंड ने पहले ऑडिटर जनरल के रूप में कार्यभार संभाला था।

इसी के बाद हर साल 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के संजय मूर्ति के साथ वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी, प्रधान महालेखाकार, महानिदेशक, महालेखाकार, प्रधान निदेशक और विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ऑडिट दिवस 2026 के दौरान विभाग के नवाचार, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विभाग के बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) 2.0 की शुरुआत होगी। इसमें अनुपालन लेखा परीक्षा, वित्तीय लेखा परीक्षा और निर्माण कार्यों की लेखा परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग व्यवस्थाएं होंगी।

प्रमुख खबरें

सर्दियों में नहीं फटेगा Foundation, लिक्विड बेस और Moisturizer के इस्तेमाल से पाएं स्मूथ लुक

Rajnath Singh बोले: Advanced Technology का केवल यूजर न बने भारत, विकास में बने ग्लोबल लीडर

RUHS Hospital ने 10 महीने में किए 50 Cochlear Implant, मूक-बधिर बच्चों को मिली नई उम्मीद

कंपनियां तैनात AI Agents की संख्या से नहीं, बल्कि नतीजों से सफलता मापें: Oracle