सर्दियों में नहीं फटेगा Foundation, लिक्विड बेस और Moisturizer के इस्तेमाल से पाएं स्मूथ लुक

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 15, 2026

अक्सर ठंड के मौसम में स्किन संबंधित परेशानियां शुरु हो जाती है। सर्द हवाओं के कारण चेहरा रुखा हो जाता है और त्वचा बेजान हो जाती है। इस मौसम में महिलाएं मेकअप करती हैं, तो उनका फाउंडेशन फटने लगता है या वह पैची व केकी हो जाती है। यदि आप भी ठंड में फाउंडेशन के फटने के कारण परेशान है, तो अब आप चिंता न करें।

इस लेख में हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपना विंटर मेकअप लुक को खास बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं फाउंडेशन में ऐसी कौन-सी चीज को मिला ले कि जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक ग्लोइंग और फ्रेश नजर आए।

फाउंडेशन को फटने से बचाने के तरीके

यदि आप चाहती हैं, तो सर्दियों में फाउंडेशन बिल्कुल स्मूथ और फ्लॉलेस के लिए कुछ जरुरी टिप्स को फॉलो करें-

फाउंडेशन में मॉइस्चराइजर या फेशियल ऑयल मिलाएं

सर्दियों के दौरान जब आप फाउंडेशन लगाएं, तो उसमें अपनी स्किन के मुताबिक हल्का-सा मॉइश्चराइजर या एक बूंद फेशियल ऑयल जरुर मिला लें। ऐसा करने से फाउंडेशन की थिकनेस कम हो जाती है और यह स्किन पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाती है। इससे चेहरा दिनभर हाइड्रेटेड और ग्लोइंग नजर आता है।

मेकअप से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करें

फाउंडेशन अप्लाई करने से पहले अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर या प्राइमर जरुर लगाएं। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और फाउंडेशन के लिए एक चिकनी लेयर बन जाती है।

लिक्विड या क्रीमी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

सर्दियों के मौसम में परफेक्ट मेकअप लुक चाहिए, तो पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स के स्थान पर लिक्विड या क्रीम बेस्ड फाउडेंशन और ब्लश का इस्तेमाल करें। यह आपके स्किन को नेचुरल नमी प्रदान करता है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

प्रमुख खबरें

CAG 16 नवंबर को मनाएगा ऑडिट दिवस, LLM 2.0 की होगी शुरुआत

Rajnath Singh बोले: Advanced Technology का केवल यूजर न बने भारत, विकास में बने ग्लोबल लीडर

RUHS Hospital ने 10 महीने में किए 50 Cochlear Implant, मूक-बधिर बच्चों को मिली नई उम्मीद

कंपनियां तैनात AI Agents की संख्या से नहीं, बल्कि नतीजों से सफलता मापें: Oracle